फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल शर्मा के शो पर नजर आई नादौन की यशस्वी

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। सोनी टीवी पर रविवार को टेलीकास्ट हुए कपिल शर्मा शो में बात करते हुए दिख रही बच्ची यशस्वी शर्मा नादौन शहर के वार्ड दो की रहने वाली है। हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर के सांसद भारत दर्शन टूअर पर क्षेत्र की 18 मेधावी बच्चियां मुंबई भ्रमण पर गईं थीं। इन बच्चियों ने स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में टॉप 20 में स्थान हासिल किए थे। जिस कारण इनका चयन इस भ्रमण में हुआ था। यशस्वी के पिता आशुतोष शर्मा तथा माता रेणु शर्मा ने बताया कि उनकी बेटी दसवीं की परीक्षा में प्रदेशभर में 11वें स्थान पर रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गत सात जनवरी को यह दल ऊना से दिल्ली के लिए रवाना हुआ था। जहां से हवाई जहाज से इन्हें मुंबई ले जाया गया तथा इन्हें वहां के समस्त प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करवाया गया। इसी दौरान नौ जनवरी को कपिल शो के लिए तीन बच्चियों का चयन किया गया जिनमें से यशस्वी भी एक थीं। इसी शो का प्रसारण रविवार शाम हुआ। इस शो में अभिनेता अनिल कपूर, उनकी बेटी सोनम कपूर तथा जूही चावला भी उपस्थित रहीं। जिसमें यशस्वी के साथ कुछ देर तक कपिल ने बात की। यशस्वी ने बताया कि उनके साथ दसवीं कक्षा की 20 टॉपर लड़कियां हैं। ऐसा सुन कर कपिल भी काफी प्रभावित हुए और यशस्वी को बधाई दी। यशस्वी का छोटा भाई श्रीधर नौंवी कक्षा में पढ़ता है। जबकि यशस्वी नादौन के कन्या स्कूल की 11वीं कक्षा में है। यशस्वी ने बताया कि वह आगे आईएएस अधिकारी बनना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें