फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांची हमीरपुर अस्पताल की सफाई व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांची हमीरपुर अस्पताल की सफाई व्यवस्था
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कायाकल्प टीम ने किया निरीक्षण
रिपोर्ट बनाकर भेजेंगे शिमला, प्रदेशभर के अस्पतालों से की जाएगी तुलना
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कायाकल्प टीम ने अस्पताल की सफाई व्यवस्था व अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य विभाग निदेशालय की ओर से डॉ. सोनम नेगी की अगुवाई में आई टीम ने अस्पताल के वार्डों व अन्य कमरों में सफाई व्यवस्था व मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। इस टीम में निदेशालय से डॉ. नेगी सहित एक सरकार का प्रतिनिधि और एक किसी अन्य मेडिकल कॉलेज से प्रतिनिधि मौजूद रहे। वहीं इस तरह का निरीक्षण प्रदेश के अन्य अस्पतालों में भी किया जा रहा है। जिसके लिए कुल सात टीमों का गठन किया गया है। बड़सर अस्पताल का निरीक्षण भी एक अन्य टीम ने वीरवार को किया।
विज्ञापन

यह निरीक्षण तीन कैटेगिरी अस्पतालों का होता है जिनमें जिला अस्पताल, सामुदायिक अस्पताल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं। टीम ने हमीरपुर अस्पताल का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार कर ली है। अब टीम इस रिपोर्ट को नेशनल हेल्थ मिशन के निदेशक को भेजेगी। इसके बाद प्रदेश भर के अस्पतालों के किए गए निरीक्षण की तुलना की जाएगी। प्रदेश भर में प्रथम तीन स्थानों पर रहने वाले अस्पतालों को नेशनल हेल्थ मिशन के सौजन्य से इनाम राशि मिलती है। जिस इनाम राशि को संबंधित अस्पताल मरीजों की सुविधाओं या अस्पताल पर खर्च कर सकते हैं। टीम के डॉ. सोनम नेगी ने कहा कि रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। जिसे एनएचएम निदेशक को भेजा जाएगा। हमीरपुर अस्पताल के कार्यकारी एमएस डॉ. रमेश चौहान का कहना है कि टीम ने अस्पताल का निरीक्षण किया है। इस दौरान टीम ने अस्पताल में सफाई व्यवस्था व अन्य सुविधाएं जांची हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें