फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्तूबर, नवंबर व दिसंबर की 22 को टीकारण

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं राज्य सरकार के सहयोग से प्रदेश स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए गए मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम के तहत उपमंडल सुजानपुर की गर्भवती महिलाओं एवं शून्य से 2 वर्ष के बच्चों के लिए विशेष दिन निर्धारित किए गए हैं। जिसमें स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं दी जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग सुजानपुर की ओर से इससे संबंधित एक विस्तृत योजना का खाका उपमंडल अधिकारी सुजानपुर को सौंपा गया और इस मिशन इंद्रधनुष के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
विज्ञापन

खंड स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय भारद्वाज ने बताया कि मिशन इंद्रधनुष के संदर्भ में एक एक्शन प्लान उपमंडल अधिकारी को सौंपा गया है। जिसमें 22 अक्तूबर, 22 नवंबर और 22 दिसंबर 2018 को तीन चरणों में सात कार्य दिवस लगाए जाएंगे। जिसमें महिला एवं बच्चों का प्रतिरक्षण किया जाएगा। इस इंद्रधनुष कार्यक्रम में खंड स्वास्थ्य सुजानपुर की ओर से 20 स्वास्थ्य कार्यकर्ता चार स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, 50 आशा कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से लगाया गया है जो इस कार्यक्रम को सफल बनाएंगे। उधर उपमंडल अधिकारी सुजानपुर शिवदेव सिंह ने बताया स्वास्थ्य विभाग सुजानपुर की ओर से एक एक्शन प्लान तैयार किया गया है। जिसमें गर्भवती महिलाओं एवं जीरो से 2 वर्ष के बच्चों को स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें