फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी में एमएससी सुजानपुर, कबड्डी में जंदड़ू का दबदबा

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। जिलास्तरीय अंडर-14 लड़कियों की खेलकूद प्रतियोगिताएं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डिडवीं में संपन्न हो गई। हॉकी में एमएससी सुजानपुर, जबकि कबड्डी में रावमापा जंदड़ू ने बाजी मारी। समापन समारोह में सदर चुनाव क्षेत्र के विधायक नरेंद्र ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की तथा विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डिडवीं में 22 लाख से निर्मित दो कमरों का भी लोकार्पण किया।
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिता में 51 स्कूलों के 505 छात्रा खिलाड़ियों ने कबड्डी, खो-खो, बास्केटबाल, वॉलीबाल, शतरंज, जूडो, बैडमिंटन, हॉकी, योग तथा हैंडबाल में भाग लिया। जूडो में रावमापा करोट विजेता, जबकि रावमापा सुजानपुर उपविजेता रही। इसी प्रकार मार्च पास्ट में राउपा मंझेली विजेता, रावमापा महारल उपविजेता, वॉलीबाल में राउपा धिरवीं विजेता, राउपा बडैहर उपविजेता, कबड्डी में रावमापा जंदड़ू विजेता, राउपा बल्ह विहाल उपविजेता, खो-खो में रावमापा कुठेड़ा विजेता, रावमापा दंगड़ी उप विजेता, बैडमिंटन में रावमापा जाहू विजेता, रावमापा (कन्या) नादौन उप विजेता, योग में रावमापा कक्कड़ विजेता, राउपा डुग्घा उपविजेता, हॉकी में एमएससी सुजानपुर विजेता, राउपा धनेटा उपविजेता, बास्केटबाल में रावमापा झिरालड़ी विजेता, न्यू ईरा स्कूल परोल उपविजेता तथा हैंडबाल प्रतियोगिता में राउपा मंझेली विजेता तथा रावमापा उपविजेता रहे। शतरंज में हमीरपुर ब्लाक की अमूल्य ने बाजी मारी। जबकि, भोरंज ब्लाक की तनवी और रीया उपविजेता बनीं। विधायक नरेंद्र ठाकुर ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए बच्चों को 6 हजार देने की भी घोषणा की। उन्होंने स्कूल में चार शौचालयों, बाथरूम तथा बैडमिंटन कोर्ट के निर्माण के लिए स्कूल प्रशासन को शीघ्र प्राक्कलन तैयर कर उन्हें भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें