फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस चालक को प्रताड़ित करने पर डीएम से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के चालक तारा चंद की पत्नी ने निगम के मंडलीय प्रबंधक अवतार सिंह से एचआरटीसी हमीरपुर के अधिकारियों की शिकायत की है। चंदा शर्मा ने कहा कि उनके पति हमीरपुर बस डिपो में अनुबंध पर बतौर चालक सेवाएं दे रहे हैं। लेकिन, डिपो के कुछ अधिकारी उनके पति को मानसिक तौर पर प्रताड़ित कर रहे हैं। मानसिक दबाव के कारण उनके पति अस्पताल में उपचाराधीन हैं। महिला ने मंडलीय प्रबंधक को लिखित में शिकायत पत्र सौंपकर इस मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि अनुबंध आधार पर सेवारत उनके पति तारा चंद को मासिक वेतन सात हजार के करीब मिलता है।
विज्ञापन

बीते 25 अप्रैल को ड्यूटी के दौरान बस में कोई तकनीकी खराबी आ गई। जिस पर उनके पति को निगम ने 63202 रुपये की रिकवरी डाल दी है। अब निगम प्रबंधन हर माह उनके पति के वेतन से चार हजार रुपये वेतन की कटौती कर रहा है। महिला ने बताया कि उनका बच्चा बीमार रहता है, जिसका उपचार चंडीगढ़ स्थित पीजीआई में चल रहा है। इसके अलावा हमीरपुर में किराये के मकान में परिवार के साथ रह रहे हैं। हर माह मकान का दो हजार रुपये मासिक किराया देना पड़ रहा है। जिसके चलते कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर शीघ्र उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह महिला आयोग और राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग में शिकायत करेंगी। चूंकि पति के वेतन में कटौती के कारण बेटे के उपचार और पालन पोषण में परेशानी हो रही है। उधर, एचआरटीसी हमीरपुर के मंडलीय प्रबंधक अवतार सिंह ने कहा कि तारा चंद अनुबंध आधार पर सेवाएं दे रहे हैं। जिनकी पत्नी ने लिखित में शिकायत सौंपी है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के आदेश दिए हैं, शीघ्र उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें