फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सार्वजनिक अवकाश में भी खुला रहा निजी स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
सार्वजनिक अवकाश में भी खुला रहा निजी स्कूल
विज्ञापन

निजी स्कूल संचालक ने उड़ाई सरकारी नियमों की धज्जियां
प्रदेशभर में प्रदेश बोर्ड और सीबीएसई समेत अन्य स्कूल रहे बंद
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। प्रदेश सरकार के सार्वजनिक अवकाश की घोषणा के बावजूद हमीरपुर जिले का एक निजी स्कूल शनिवार को खुला रखा। इस स्कूल में रोजाना की तरह सभी स्कूली बच्चे और अध्यापक आए और बच्चों की नियमित पढ़ाई हुई। सरकारी आदेशों के बावजूद निजी स्कूल संचालक ने स्कूल को खुला रखकर सरकार और शिक्षा विभाग के आदेशों का सरेआम उल्लंघन कर डाला।
विज्ञापन

16 अगस्त को एम्स में पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी का निधन हुआ था। उनके निधन की सूचना मिलते ही प्रदेश सरकार ने दो दिन के सार्वजनिक अवकाश और सात दिन के राजकीय शोक की अधिसूचना जारी की। सार्वजनिक अवकाश के चलते स्वास्थ्य संस्थानों को छोड़ प्रदेश सरकार के अधीन आने वाले सभी सरकारी विभाग और स्कूल बंद रहे। लेकिन, शनिवार को जिला हमीरपुर के सभी स्कूल बंद होने के बावजूद एक निजी स्कूल प्रबंधन ने सभी छात्र-छात्राओं और अध्यापकों को स्कूल बुला लिया। जिससे सरकारी आदेशों की अवहेलना के साथ लोगों की भावनाएं भी आहत हुई हैं। उधर, स्कूल प्रबंधन का कहना है कि उन्हें शनिवार की छुट्टी की सूचना नहीं थी, जिसके चलते कक्षाओं में पढ़ाई हुई। वहीं, उच्च शिक्षा विभाग के उपनिदेशक सोमदत्त सांख्यान का कहना है कि निजी स्कूल के खुले रहने की शिकायत मिली है। सोमवार को कार्यालय में पहुंचने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रदेश सरकार के आदेशों की अवहेलना करने वाले निजी स्कूल की संबद्धता रद्द करने का प्रावधान भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें