फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में ऑटो रिक्शा चलाने के लिए बेरोजगार करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। रीजनल ट्रांसपोर्ट कमेटी हमीरपुर का गठन कर दिया गया है। प्रदेश सरकार ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है। इसके बाद शहर में ऑटो रिक्शा चलाने वाले बेरोजगार युवा आरटीओ ऑफिस हमीरपुर में इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

आवेदन के बाद बैठकों में शहर में ऑटो चलाने बारे चर्चा की जाएगी। अगर बेरोजगार युवाओं के आवेदन इसके लिए आते हैं तो विभाग द्वारा ऑटो रिक्शा चलाने की मुहिम को तेज किया जाएगा। विभागीय बैठकों में ऑटो रिक्शा जल्द चलाने का निर्णय लिया जा सकता है। आरटीओ हमीरपुर प्रभात चौधरी ने कहा कि यदि कोई बेरोजगार युवक हमीरपुर में ऑटो रिक्शा चलाना चाहता है तो वह निर्धारित प्रपत्र पर आरटीओ कार्यालय में आवेदन कर सकता है। उसके लिए प्रार्थी के पास ऑटो रिक्शा चलाने का ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। यदि प्रार्थी के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है तो वह आरटीओ कार्यालय या संबंधित एसडीएम कार्यालय में जाकर ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकता है। इससे शहर की गलियों में सवारियों, बच्चों एवं बुजुर्गों को आने जाने के लिए सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि आवेदनों के बाद ऑटो रिक्शा चलाने बारे चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें