हमीरपुर। उद्योग, श्रम एवं रोजगार कल्याण मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर ने शनिवार को हमीरपुर के डीएवी स्कूल के सभागार में सड़क सुरक्षा सप्ताह पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर उद्योग मंत्री ने यातायात नियमों की अनुपालना करने की शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा कि शुरुआती समय में सड़क सुरक्षा नियमों और उपायों के बारे में बच्चों को अच्छे से जागरूक बनाने में कोई देर नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित नियमों की अवहेलना करने वालों पर कार्रवाई का प्रावधान है।
विक्रम सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री स्टार्ट अप योजना के तहत युवाओं एवं उद्यमियों को नई तकनीक के साथ स्वरोजगार आरंभ करने का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। इस स्कीम के तहत 25000 रुपये प्रति माह प्रोत्साहन राशि, 10 लाख तक अधोसंरचना और मुफ्त तकनीकी प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी। विदेशी पेटेंट सहायता और मुफ्त तकनीकी प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी। इस अवसर पर डीएवी स्कूल के प्रिंसिपल पीसी वर्मा, आरटीओ प्रभात चौधरी, पूर्व विधायक विजय, जिला परिषद अध्यक्ष राकेश ठाकुर, जिला परिषद सदस्य वीना कपिल, उपनिदेशक शिक्षा सोमदत्त सांख्यान, जिला उद्योग महाप्रबंधक विजय चौधरी और जिला खनन अधिकारी परमजीत सिंह सहित विभिन्न लोग उपस्थित रहे।