फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बती गुल, अल्ट्रासाउंड समेत अन्य टेस्ट बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर का नया भवन अंधकार में है। नए भवन में बिजली गुल हो जाने जनरेटर की सुविधा न होने के कारण मरीजों, तीमारदारों और स्टाफ सदस्यों को परेशानी झेलनी पड़ी। इस नए भवन में एक्स-रे, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड आदि टेस्ट होते हैं। वीरवार को भारी बारिश के कारण बिजली गुल हो गई। इससे क्षेत्रीय अस्पताल की मुख्य बिल्डिंग में तो जरनेटर चलाकर काम सुचारु हो गया, लेकिन नए भवन में कोई बैकअप न होने के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

पौने घंटे तक लगे इस बिजली के कट के कारण सभी मशीनें ठप हो गईं। वहीं दर्जनों मरीज इन लैब के बाहर बैठने को मजबूर रहे। लोगों का कहना है कि मुख्य भवन की तरह अगर नए भवन में भी बैकअप हो तो लोगों को परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। वीरवार को अल्ट्रासाउंड और अन्य टेस्ट करवाने आई करीब दो दर्जन गर्भवती महिलाओं को इस कारण सबसे ज्यादा परेशानी हुई। बिजली जाने के बाद एक तो टेस्ट नहीं हुए और बाहर बारिश होने के कारण वह वापस नहीं जा सकी। पौने घंटे बाद बहाल हुई बिजली के बाद चिकित्सकों ने इन टेस्टों को सुचारु किया। देरी होने के कारण कई और लंबी लाइनों के कारण लोग प्राइवेट क्लीनिकों की ओर टेस्ट करवाने निकल पड़े। इस संबंध में अल्ट्रासाउंड विशेषज्ञ डॉ. संजीव का कहना है कि नए भवन में बिजली गुल हो जाने की स्थिति में बैकअप नहीं है। वीरवार को भी इस कारण पौना घंटा मरीजों और तीमारदारों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें