फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोटा चौक पर 33 हजार मासिक किराये में नीलाम हुई दुकान

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर ने टाउन हाल में वार्ड नंबर 5 और 6 की चार दुकानों की खुली नीलामी आयोजित की। इसमें वार्ड नंबर 5 में भोटा चौक स्थित 59 नंबर दुकान 33 हजार रुपये प्रतिमाह बिकी है। साथ में 18 फीसदी जीएसटी भी लगाया जाएगा। वहीं दूसरी ओर वार्ड नंबर 6 में शिव मंदिर के पास तीन दुकानों को नीलाम किया गया। इसमें एक को 6700 रुपये, दूसरी 8 हजार और तीसरी दुकान 9100 रुपये प्रतिमाह में बिकी है। इस बोली में 40 से अधिक बोलीदाता दुकानों पर बोली लगाने के लिए आए थे।
विज्ञापन

बोली में सबसे ज्यादा भोटा चौक की 59 नंबर दुकान पर बोली लगाई गई। यह दुकान पहले 14,500 प्रतिमाह में बिकी थी। इस बार इस दुकान पर दोगुनी बोली लगाई गई। बाकी तीन दुकानों में बोलीदाताओं का रुझान कम दिखा। बोलीदाताओं ने शिव मंदिर के पास की तीन दुकानों पर कम बोली लगाई। इसमें पहली दुकान जो पहले 9800 रुपये प्रतिमाह बिकी थी, वह 6700 रुपये, दूसरी जो पहले 9700 रुपये में बिकी थी, वह इस बार आठ हजार में बिकी। तीसरी दुकान पहले 9800 रुपये में बिकी थी वह इस बार 9100 रुपये में बिकी है। नगर परिषद हमीरपुर के कार्यकारी अधिकारी विनोद कुमार शर्मा का कहना है कि वार्ड नंबर 5 और 6 की चार दुकानों पर खुली नीलामी लगाई गई। जिसमें चारों दुकानों को नीलाम कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस बोली में 40 से अधिक बोलीदाताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें