फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी से मिले राजेंद्र राणा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने बुधवार को नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान राजेंद्र राणा ने हाल ही में हुए प्रदेश विधानसभा चुनावों और आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी अध्यक्ष को फीडबैक दी। राहुल गांधी ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि राजेंद्र राणा ने इन चुनावों में प्रदेश की राजनीति में जबरदस्त उलटफेर किया है। राहुल गांधी ने इस बात पर भी प्रसन्नता व्यक्त की कि राजेंद्र राणा सामाजिक कार्यों और पीड़ित मानवता की सेवा में भी अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। इस अवसर पर राजेंद्र राणा ने राहुल गांधी को पार्टी की कमान संभालने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनके जुझारू नेतृत्व और मार्गदर्शन में कांग्रेस पार्टी अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में दमदार प्रदर्शन से भाजपा को करारी शिकस्त देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें