फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय होली मेले को पांच दिन शेष, कलाकारों के नाम फाइनल नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सुुजानपुर में होने वाले चार दिवसीय राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव को पांच दिन शेष बचे हैं, लेकिन अभी तक जिला प्रशासन स्टार कलाकारों के नाम फाइनल नहीं कर पाया है। स्टार नाइट को लेकर होने वाली देरी दर्शकों पर भारी पड़ रही है। जिला व प्रदेश से बाहर नौकरी करने वाले स्थानीय लोग स्टार कलाकारों के नाम सुनकर ही अकसर होली मेेले की सांस्कृतिक संध्याओं का लुत्फ उठाने पहुंचते हैं। पिछले होली मेेले में नूरा सिस्टर्स और बड़ाली ब्रदर्स स्टार कलाकारों ने खूब समां बांधा था। 27 फरवरी से 2 मार्च तक सुजानपुर के ऐतिहासिक चौगान में मनाए जाने वाले होली मेले का आगाज इस बार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे। 28 फरवरी को स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इसी तरह 1 मार्च को तीसरे दिन पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर मुख्यातिथि होंगे। पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर 2 मार्च को होली मेले की सांस्कृतिक संध्याओं का समापन करेंगे। स्टार कलाकारों के नाम फाइनल न होने से दर्शकों में भारी रोष है। हालांकि जिला प्रशासन की लखविंद्र बड़ाली के साथ सांस्कृतिक संध्या को लेकर बातचीत चली हुई है, लेकिन स्टार नाइट के खर्च व अन्य औपचारिकताएं पूरी नहीं हो पाई।
विज्ञापन

होली मेले को लेकर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एवं मेला सांस्कृतिक समिति के संयोजक रत्न गौतम की अध्यक्षता में बुधवार को हमीर भवन में बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव के लिए प्रकाशित किए जाने वाले निमंत्रण पत्रों, होली उत्सव स्मारिका तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर संबंधित उप समितियों के तमाम सदस्यों के साथ विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान दिन के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों को तरजीह दी जाएगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए स्थानीय कलाकारों के 24 फरवरी को प्रात: 11 बजे हमीरपुर स्थित बचत भवन में ऑडिशन लिया जाएगा। उधर, उपायुक्त हमीरपुर राकेश प्रजापति ने कहा कि स्टार कलाकारों के नाम शीघ्र फाइनल होंगे। उन्होंने बताया कि मेले के शुभारंभ और समापन समेत अन्य सांस्कृतिक संध्याओं में मुख्यातिथियों के नाम फाइनल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें