फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहबाजारी के रूप में इकट्ठा हुए एक करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (सुजानपुर)। उपमंडल सुजानपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय होली उत्सव के लिए तहबाजारी के रूप में कारोबारियों व दुकानदारों से दो दिन में एक करोड़ से अधिक धनराशि आय का साधन बनी है। यह धनराशि चौगान में लगने वाली दुकानों, डोम और प्लॉटों की खुली नीलामी की बिक्री से प्राप्त हुई है। प्लॉटों की बिक्री के दूसरे दिन 14 लाख में डोम और 14 लाख झूला मार्केट की खुली नीलामी से बिक्री हुई है। प्रशासन द्वारा बनाए गए मैप के आधार पर प्लॉटों की बिक्री हुई है।
विज्ञापन

इस बार पहली बार मैप के आधार पर प्लॉटों की बिक्री उपमंडल कार्यालय के प्रागंण केे वीडियोग्राफी के माध्यम से हुई। उपमंडल अधिकारी नागरिक वीरेंद्र शर्मा, तहसीलदार अशोक पठानिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष कैप्टन रणजीत सिंह आदि सरकारी गैर सरकारी सदस्यों द्वारा गठित कमेटी ने खुली नीलामी करवाई। उपमंडल अधिकारी नागरिक वीरेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में दूसरे दिन झूला मार्केट, डोम और प्लॉट की बिक्री की गई। तहसीलदार अशोक पठानिया का कहना है कि इस बिक्री में महिलाओं को भी प्राथमिकता दी गई। उन्होंने कहा कि अगर कोई कारोबारी दुकानदार प्लॉट से वंचित रह गए हैं तो उनका भी ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें