फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोरंज में बीपीएल के लिए आए 1300 आवेदन और शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज(हमीरपुर)। उपमंडल की 33 पंचायतों में बीपीएल सूची से अपात्र लोगों को हटाने के लिए चलाई जा रही मुहिम में ब्लॉक की तमाम पंचायतों से आवेदन और शिकायतें आ रही हैं। इसके तहत पंचायतों में लगभग 1100 के करीब शिकायतें और आवेदन आ चुके हैं। वहीं 200 लोगों ने सीधे ब्लॉक कार्यालय में शिकायतें और बीपीएल सूची में नाम डालने के लिए आवेदन किया है। ब्लॉक कार्यालय इन शिकायतों पर गहनता से जांच करेगा।
विज्ञापन

मार्च माह में इन शिकायतों और आवेदनों का निरीक्षण जिला उपायुक्त द्वारा गठित टीम मौके पर जाकर निरीक्षण करेगी। इसका पूरा आकलन कर अप्रैल माह में तमाम पंचायतों में होने वाली ग्राम सभा के समक्ष रखा जाएगा। निरीक्षण टीम मौके पर देखेगी कि किसी के पास चौपहिया वाहन, शहरीनुमा पक्का मकान और आय आदि पहलुओं पर जांच कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इस संबंध में बीडीओ भोरंज कीर्ति चंदेल ने कहा कि ग्रामीण इस मुहिम में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि लगभग 1300 शिकायतें और आवेदन आ चुके हैं। चंदेल ने कहा कि ग्रामीण अभी भी पंचायतों और ब्लॉक कार्यालय में अपात्र लोगों की शिकायतें दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें