फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमेश धवाला को बनाया जाए मंत्री : चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नादौन (हमीरपुर)। विस क्षेत्र ज्वालामुखी के विधायक रमेश धवाला को मंत्री न बनाए जाने को लेकर ओबीसी वर्ग ने चक्का जाम करने की चेतावनी दी है। भारतीय क्षत्रिय घृहत बाहती चाहंग एवं ओबीसी वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल चौधरी ने कहा कि रमेश धवाला और सिरमौर के विधायक सुखराम चौधरी को मंत्री न बनाए जाने को लेकर हमीरपुर, कांगड़ा, ऊना तथा सिरमौर जिलों में इस वर्ग में भारी रोष है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि इस वर्ग की मांग को अनदेखा किया गया तो आगामी आठ और नौ जनवरी को जब धर्मशाला में विधानसभा का आयोजन होगा, तब नादौन और ज्वालामुखी में रोष स्वरूप चक्का जाम किया जाएगा। ओबीसी वर्ग सड़कों पर उतरने से भी गुरेज नहीं करेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने इस वर्ग की अनदेखी की है, जिसका खामियाजा भाजपा को 2019 के लोकसभा चुनावों में भुगतना पड़ेगा। उन्होंने दावा किया कि ऊना, हमीरपुर, कांगड़ा तथा सिरमौर जिले में इस वर्ग का भारी वोट बैंक है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मांग की है कि इस वर्ग की अनदेखी न की जाए तथा रमेश धवाला और सुखराम चौधरी को प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें