फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में मुनाफाखोरी पर कसा शिकंजा, आठ चालान किए

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर।
विज्ञापन

मापतोल विभाग ने जिले के विभिन्न कस्बों में मुनाफाखोरी पर आठ के चालान काटे हैं। विभाग ने यह कार्रवाई वीरवार को रंगस, पक्काभरो और जिला मुख्यालय में की। विभाग के निरीक्षक ने दर्जनों दुकानों का निरीक्षण किया।

विभाग के निरीक्षक बीसी आर्य ने कम पैकिंग, मूल्य और तिथि अंकित न होने तथा मापतोल यंत्रों का सत्यापन न होने के लिए चालान किए हैं। चालानों की जुर्माना राशि विभाग जनवरी में तय करेगा। मुनाफाखोरों को उसी समय जुर्माना राशि का भुगतान करना होगा। विभाग ने बीते एक माह में किए गए 31 चालानों की जुर्माना राशि के रूप में एक लाख छह हजार रुपये वसूल किए हैं। इस जुर्माना राशि का निर्धारण 28 दिसंबर को विभाग के अधिकारियों ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुर्माना राशि के निर्धारण के बाद मुनाफाखोरों ने जुर्माना राशि का भुगतान कर दिया है। मुनाफाखोरी पर लगाम कसने के लिए विभाग के निरीक्षक सक्रिय हैं। निरीक्षक जिलेभर में रोजाना निरीक्षण कर रहे हैं। उधर, विभाग के निरीक्षक बीसी आर्य का कहना है कि वीरवार को रंगस, पक्का भरो और जिला मुख्यालय हमीरपुर में दुकानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मुनाफाखोरी के आठ चालान किए हैं। विभाग ने बीते एक माह में 31 चालान किए हैं, इनसे जुर्माने के रूप में एक लाख छह हजार रुपये वसूल किए गए हैं।
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें