फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूबे की पहली कंप्यूटराइज्ड पेयजल स्कीम हांफी

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज(हमीरपुर)। सूबे की पहली कंप्यूटराइज्ड उठाऊ पेयजल स्कीम मेवा लगवालती बिजली की आपूर्ति बाधित रहने से हांफ गई है। पेयजल योजना में बिजली की कम वोल्टेज के कारण उपमंडल भोरंज की 33 पंचायतों में पांच दिन से पेयजल समस्या बनी हुई है। पंचायतों के कई गांवों में नाममात्र पानी की सप्लाई हो रही है। इस कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपमंडल के ऐसे गांवों के लिए मेवा लगवालती पेयजल योजना से पानी की सप्लाई की जाती है, जिनमें पेयजल के लिए नलों के अलावा कोई अन्य स्रोत नहीं है।
विज्ञापन

यह पेयजल योजना करीब 56 करोड़ रुपये से बनी है। जब से यह पेयजल योजना बनी है, तब से ही यहां बिजली वोल्टेज की कमी बनी रहती है। यही समस्या बीते पांच दिनों से इस योजना में उत्पन्न हुई है। कम वोल्टेज के कारण योजना की मशीनरी ठप पड़ गई है। पानी लिफ्ट करने वाली मशीनरी कम वोल्टेज के कारण रुक रुक कर चल रही है। जिस कारण योजना से पानी की सप्लाई उपमंडल की 33 पंचायतों के टैंकों में नहीं हो रही है। मशीनरी के रुक-रुक कर चलने के कारण नाममात्र पानी ही टैंकों में पहुंच रहा है। जिससे उपमंडल भर में पेयजल समस्या बनी हुई है। लोगों की शिकायतों के बावजूद विभाग ने कम वोल्टेज की समस्या का समाधान नहीं किया है। हालांकि योजना में पानी पर्याप्त मात्रा में है, लेकिन मशीनरी के न चलने के कारण पानी लोगों तक नहीं पहुंच रहा है। लोगों ने विभाग से समस्या का समाधान कर पेयजल की आपूर्ति करने की मांग की है। उधर, आईपीएच विभाग भोरंज के एसडीओ अजय वर्मा का कहना है कि योजना मे बिजली के लो वोल्टेज के कारण समस्या उत्पन्न हुई है। जैसे ही बिजली वोल्टेज की समस्या ठीक हो जाएगी। उपमंडल की पंचायतों में पानी की आपूर्ति सुचारु हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें