फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ माह पहले बैंक में जमा करवाए पैसे नहीं पहुंचे खाते में

विज्ञापन
money
विज्ञापन
बिझड़ी(हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के बिझड़ी कस्बा में रह रहे एक प्रवासी के लिए डिजिटल इंडिया  अभियान परेशानी का कारण बना है। उसके बैंक में जमा पैसा बीमार मां के इलाज के लिए नहीं पहुंच पाए हैं। हालत यह है कि अब गरीब दिहाड़ी मजदूरी करने की बजाय बैंक के चक्कर लगा रहा है। ऐसे में उसे अपनी रोटी के लाले पड़े हैं।
विज्ञापन

    मामला स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से जुड़ा हुआ है। बिहार के रहने प्रवासी मजदूर नैयर ने अपनी जमा पूंजी का 24,500 रुपये मां के इलाज के बैंक की चकमोह शाखा में जमा करवाए। 22 अक्तूबर 2017 को इस पैसे को ग्रीनरेमिट कार्ड से अपने पिता के नाम भेजा, लेकिन डेढ़ माह बीत जाने के बावजूद यह पैसा उसके पिता के खाते में नहीं पहुंच पाया। उसकी मां की सेहत खराब चल रही है। दवाई लेने के लिए उसके पास कोई पैसा नहीं बचा है। इधर नैयर अब हर रोज बैंक की शाखा के चक्कर काट रहा है। बैंक के अधिकारी उसे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रहे हैं। उसे तो यह भी कहा गया कि उसने बैंक में पैसा जमा ही नहीं करवाया है, लेकिन बैंक की सीसीटीवी की चेकिंग में यह सामने आया कि पैसा जमा करवाया गया है। ऐसे में नैयर परेशान हो कर डिजिटल प्रणाली को कोस रहा है। थक हार कर अब वह पुलिस में शिकायत करने का मन बना रहा है। 
विज्ञापन

    उधर, बैंक शाखा मैनेजर अरुण शर्मा का कहना है कि मामला तकनीकी समस्या से जुड़ा हुआ है। उच्च कार्यालय को इस बारे लिखा गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें