फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालटी में अवैध विरोजा निकालने के मामले में नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। वन विभाग ने उपमंडल नादौन के तहत आते नालटी क्षेत्र में निजी भूमि पर लगे चीड़ के पेड़ों से अवैध तरीके से बिरोजा निकालने के मामले में संबंधित क्षेत्र के वन रक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। विभाग ने नोटिस में कहा कि अगर समय रहते नोटिस का जवाब न दिया तो सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। क्षेत्र के तहत डेढ़ दर्जन चीड़ के पेड़ों पर वन विभाग की मंजूरी के बिना कट लगाकर बिरोजा निकाल लिया गया था। मामला ध्यान में आते ही विभाग ने संबंधित ठेकेदार पर कार्रवाई करते हुए सारा बिरोजा जब्त कर लिया था। अब विभाग ने वन रक्षक को नोटिस जारी किया है। उधर, वन मंडलाधिकारी प्रीति भंडारी ने कहा कि नालटी में अवैध तरीके से बिरोजा निकालने के मामले में संबंधित एरिया के वन रक्षक को नोटिस जारी किया गया है। वहीं निकाले गए बिरोजा को विभाग ने जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें