फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सरे सुविधा नए भवन में, बिल पुराने भवन में हो रहे जमा

विज्ञापन
विज्ञापन
एक्स-रे सुविधा नए भवन में, बिल पुराने भवन में हो रहे जमा
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल के एक्स-रे रूम से मरीजों को वापस भेजा जा रहा बिल जमा करवाने
मरीजों को परेशनी, अस्पताल प्रबंधन से नए भवन में कैश काउंटर स्थापित करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। क्षेत्रीय अस्पताल में मरीजों को अपने इलाज के बिल जमा करवाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। अस्पताल के नए भवन में एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड व सीटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध है, लेकिन इन सुविधाओं के लिए मरीजों को अस्पताल के पुराने भवन में पहले बिल जमा करवाने पड़ते हैं। इस कारण इन टेस्टों के लिए नए भवन में आए हुए मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई बार सूचना के अभाव में मरीज चिकित्सक के लिखे जाने के बाद सीधे नए भवन में एक्स-रे इत्यादि करवाने पहुंच जाते हैं, लेकिन उन्हें वहां से पहले बिल जमा करवाने के लिए वापस कमरा नंबर 107 में भेज दिया जाता है। इस कारण मरीजों खासकर वृद्धों को परेशानी झेलनी पड़ती है।
ऐसा ही एक वाकया शुक्रवार दोपहर को हुआ। जब एक वृद्ध डॉक्टर से परामर्श लेने के बाद नए भवन में एक्स-रे करवाने आया। वहां मौजूद स्टाफ ने उसे पहले बिल जमा करवाने पुराने भवन के 107 नंबर कमरा में जाने के लिए कहा गया। वृद्ध पंद्रह मिनट तक वहां लगी कुर्सियों पर बैठा रहा व इतने दूर जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। इसके पश्चात वृद्ध का जानने वाला व्यक्ति वहां आया और उसने वृद्ध का बिल पुराने भवन में जाकर कटवाया। नए भवन और पुराने भवन के बीच में दूरी होने के कारण मरीजों व वृद्धों को परेशानी झेलनी पड़ती है। लोगों ने अस्पताल प्रबंधन से नए भवन में भी कैश काउंटर स्थापित करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएमओ डॉ. रमेश चौहान का कहना है कि अस्पताल के सभी बिल कमरा नंबर 107 और 103 में जमा होते हैं। पहले ऑफलाइन बिल जमा किए जाते थे तो कैश काउंटर नए भवन में भी था। अब सभी बिल ऑनलाइन जमा किए जाते हैं, तो सभी बिल इन कमरों में ही जमा होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें