फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजधार हथियार से हमला करने वालों को चौदह दिन की न्यायिक हिरासत

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय हमीरपुर के समीप बुरनाड़ में हमले के आरोपी पांच लोगों को जिला न्यायालय हमीरपुर ने चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले आरोपियों को न्यायालय ने 20 से 24 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा था। आरोपी लोगों पर बुरनाड में सड़क से कार हटाने को लेकर तेजधार हथियार से हमला करने का आरोप है। पुलिस ने इस मामले में गांव के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रीतम सिंह, विपिन कुमार, बाबू राम, सीता राम और राजेश कुमार निवासी बुरनाड़, जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। कार मालिक समेत 10 लोगों ने दो हफ्ते पहले बाइक सवार पर दराट व डंडों से हमला कर लहूलुहान कर दिया था। गंभीर घायल को क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर में प्राथमिक उपचार देने के बाद टांडा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जहां पर पीड़ित के मुंह पर 13 टांके लगाए गए। मारपीट में पीड़ित व्यक्ति के नाक की हड्डी भी टूट चुकी है। पीड़ित परिवार गरीब है और आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। यह मामला विस चुनाव से पहले 4 नवंबर की रात का है। मामले की शिकायत 18 नवंबर को हुई। बुरनाड गांव के रहने वाले सूरम सिंह, विपिन कुमार, अजय कुमार और उर्मिला देवी ने पुलिस की ढुलमुल कार्रवाई से परेशान होकर बीते शनिवार,18 नवंबर को पुलिस अधीक्षक हमीरपुर रमन कुमार मीणा से मुलाकात कर आरोपी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाकर न्याय की गुहार लगाई थी। जिसके बाद पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित ने बताया कि इससे पहले भी 12 अक्तूबर को पुरशोत्तम चंद और रवि ने उसका रास्ता रोककर मारपीट की थी। जिसकी पुलिस में शिकायत दर्ज है। एएसपी हमीरपुर राजेश कुमार ने कहा कि पांच आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें