फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 वर्षों में आधा किलोमीटर पक्की हुई सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। उपमंडल की ग्राम पंचायत झलाण में बढ़ोई लोहारली सड़क की खस्ताहाल लोगों के लिए परेशानी का सबब बन चुकी है। इस मार्ग को बीते 17 वर्षों में पक्का न किए जाने को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है। ग्रामीणों में संजय, राज कुमार, मिलाप चंद, तारा चंद, प्रवीन, सुलक्षण, रोशन लाल, त्रिमला देवी, लीला देवी, निर्मला देवी, नीलम, रीता, कमलेश, सुजाता आदि का कहना है कि वर्ष 2000 में इस लिंक रोड का कार्य शुरू किया गया था, परंतु बीते 17 वर्षों में 6 किलोमीटर लंबे मार्ग का मात्रा आधा किलोमीटर हिस्सा ही पक्का हो पाया है। यह रास्ता बढ़ोई, लोहारली, अंसरा, चेली, टिल्ला, चौखंडी आदि गांवों के लिए जाता है। इस लिंक रोड के साथ एक सौ घर लगते हैं। आजादी के 70 वर्ष बाद भी इन गांवों को सड़क सुविधा नहीं मिल पा सकी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों को इस बात का रोष है कि बीते लंबे समय में दोनों ही प्रमुख राजनीतिक पार्टियों कांग्रेस व भाजपा की सरकार रही परंतु इस रास्ते की सुध किसी ने नहीं ली। लोगों का कहना है कि सड़क सुविधा न होने के कारण कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बरसात के दिनों में तो स्कूल जाने वाले बच्चों और अन्य लोगों भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों की मांग है कि इस रास्ते कि शीघ्र सुध ले कर इसे पक्का किया जाए। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग धनेटा के अधिशासी अभियंता दीपक कपिल का कहना है कि इस संपर्क मार्ग की डीपीआर दिसंबर तक तैयार कर दी जाएगी और मार्च माह तक इस संपर्क मार्ग का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा इस संपर्क मार्ग को पक्का करने के लिए वन विभाग की क्लीयरेंस जरूरी थी। जिस कारण देरी हुई है। अब विभाग ने समस्त औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं और कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें