फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: एनसीसी एनरोलमेंट प्रक्रिया में 75 विद्यार्थियों ने लिया भाग

Sun, 05 Oct 2025 01:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
सुजानपुर महाविद्यालय में आयोजित एनसीसी एनरोलमेंट प्रक्रिया में भाग लेते विद्यार्थी। स्रोत: संस्
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय सुजानपुर टीहरा में शनिवार को एनसीसी एनरोलमेंट का आयोजन किया गया। एनरोलमेंट प्रक्रिया सैनिक स्कूल सुजानपुर के मैदान में पूर्ण हुई, जिसमें 75 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. विभा ठाकुर ने की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को केवल शैक्षणिक ज्ञान ही नहीं, अपितु मानसिक दृढ़ता, उचित मार्गदर्शन और व्यावहारिक सोच की भी आवश्यकता है। उपप्राचार्य प्रो. जितेंद्र ने भी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं विद्यार्थियों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
एनसीसी एनरोलमेंट प्रक्रिया एएनओ प्रो. राजेश कुमार, प्रो. साहिल सर्मा और प्रो. मितुल, पैटी ऑफिसर देवेश शर्मा, पैटी ऑफिसर विक्रांत, पैटी ऑफिसर धीरज राठौर की निगरानी में हुई। सबसे पहले विद्यार्थियों की दौड़ परीक्षा (रनिंग) आयोजित की गई, जिसके बाद लिखित परीक्षा और अंत में साक्षात्कार (इंटरव्यू) हुआ।
विज्ञापन

इस पूरी प्रक्रिया में छात्रों ने अनुशासन और लगन का परिचय दिया। एनसीसी अधिकारियों ने बताया कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से छात्रों को राष्ट्र सेवा, रक्षा क्षेत्र और विभिन्न कॅरिअर अवसरों के लिए तैयार किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें