फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर में दंपती से 74 ग्राम चिट्टा बरामद, पति पर पहले से ही 7 केस

Wed, 30 Jul 2025 01:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। सदर थाना के तहत नगर निगम हमीरपुर के कृष्णानगर वार्ड में पुलिस ने एक घर में दबिश देकर दंपती से चिट्टा और चरस की बड़ी खेप बरामद की है। चिट्टे की यह खेप सोमवार देर रात घर में रखी अलमारी में बने सीक्रेट लॉकर से बरामद की गई।
आरोपियों ने अलमारी के दरवाजे के ऊपर एक सीक्रेट लॉकर बनाया था, जिसमें यह चिट्टा छुपाकर रखा था। आरोपी पति के खिलाफ एनडीपीएस और चोरी के पहले ही सात केस दर्ज हैं। दंपती को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिन की पुलिस रिमांड मिली है।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस टीम ने प्रभारी निरीक्षक यादेश ठाकुर के नेतृत्व में सोमवार रात को गुप्त सूचना पर आरोपी आशीष देव शर्मा उम्र 33 वर्ष और उसकी पत्नी कल्पना शर्मा उम्र 27 वर्ष निवासी हाउस नंबर 98, वार्ड नंबर दो कृष्णानगर के घर में दबिश दी। तलाशी के दौरान 74 ग्राम चिट्टा, 607 ग्राम चरस, 5 ग्राम अफीम और 2,19,260 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। आशीष पहले हमीरपुर बाजार में ही मोबाइल फोन की दुकान चलाता था, जिसे अब उसने किराये पर दे दिया है। वह नशे की लत के चलते पहले नशा मुक्ति केंद्र में भी रह चुका है। वहीं, सदर थाना पुलिस ने कुछ माह पूर्व आरोपी से दो ग्राम चिट्टा बरामद किया था। वह लंबे समय से पुलिस की रडार पर था। इस बार पुलिस ने आरोपी को घर से ही नशे के साथ दबोचा कर बड़ी सफलता हासिल की है। गाैर हो कि आरोपी आशीष की मां अपनी बेटी के साथ अलग घर में रहती है, जबकि आरोपी अपनी पत्नी और दो छोटे बच्चों के साथ उसी घर में रहता था, जहां से अब पुलिस ने नशे की बड़ी खेप बरामद की है।
विज्ञापन

वहीं, आरोपियों के दोनों बच्चों की उम्र महज तीन और आठ साल है। ड्रग टेस्ट में आरोपी आशीष चिट्टे का आदी पाया गया है और पत्नी कल्पना ड्रग टेस्ट में नेगेटिव निकली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें