फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन पूर्व होली का व्यापार मंडल ने किया बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन की ओर से निर्धारित रंग खेलने के कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया है। बुधवार को उपायुक्त हमीरपुर और प्रशासनिक अधिकारियों ने सुजानपुर में पहुंचकर रंग खेलने की रस्म अदा की। शहर के लोग वीरवार को होली मनाकर एक-दूसरे को रंग लगाएंगे। सुजानपुर व्यापार मंडल ने दो दिन पहले ही सूचना दी थी कि इस बार रंग खेलने का कार्यक्रम 21 मार्च को किया जाएगा। बुधवार को शहर के लोग इस कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हुए। उपायुक्त हमीरपुर के साथ प्रशासनिक अधिकारी और दर्जनभर भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे। करीब 11 बजे सुजानपुर पहुंची उपायुक्त डॉ. रिचा वर्मा ने मुरली मनोहर मंदिर में पहुंचकर रंग खेलने का कार्यक्रम शुरू किया। वहीं से पैदल मार्च करते हुए सुजानपुर बाजार में पहुंचीं।
विज्ञापन

इस दौरान उनके साथ सुजानपुर उपमंडल अधिकारी शिव देव सिंह, एडीसी रतन गौतम, तहसीलदार अशोक पठानिया, किशोरी लाल ठाकुर आदि अधिकारी मौजूद रहे। लेकिन, शहर के लोग उपस्थित नहीं रहे। सुजानपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि 21 मार्च को छुट्टी होने के चलते रंग खेलने का कार्यक्रम निर्धारित किया है। जिला प्रशासन ने अगर बुधवार को ही रंग खेलना था तो वह अपने स्तर पर इस दिन छुट्टी घोषित करवा सकते थे लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। शहर के लोगों की मांग को देखते हुए यह फैसला लिया गया है और उन्होंने शहर के सभी वर्गों का धन्यवाद करते हुए कहा है कि जिस तरह एकता का परिचय इस बार दिया गया है, भविष्य में भी शहर के लिए लोग एकजुट हो जाएं। उधर, सुजानपुर उपमंडल अधिकारी शिव देव सिंह ने कहा कि रंग खेलने का कार्यक्रम तीसरे दिन बुधवार को पहले ही बैठक में निर्धारित किया गया था। शास्त्रों के अनुसार अब तक तीसरे दिन ही रंग खेलने का कार्यक्रम सुजानपुर में होता आया है। इसी के आधार पर यह रंग खेलने का कार्यक्रम रखा गया था। लोग अपने स्तर पर जब मर्जी रंग खेल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें