फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिझड़ी स्कूल में नाटी सिरमौरे वाली... पर मोहा मन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिझड़ी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। जिसमें बतौर मुख्यातिथि उपनिदेशक शिक्षा विभाग निरीक्षण विंग हमीरपुर अजय कुमार उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर की। प्रधानाचार्य कमलेश कुमार ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इस दौरान विद्यार्थियों की ओर से भव्य एवं मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों ने रोहड़ू जाना मेरी अम्मिये, राजस्थानी नृत्य, नाटी सिरमौरे वाली आदि गानों पर प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि ने कहा कि शिक्षा जीवन की मूलभूत आवश्यकता है। शिक्षा ही मनुष्य में आत्मविश्वास का संचार करती है और ऐसा मनुष्य जीवन के हर क्षेत्र में सुनियोजित ढंग से मेहनत कर और नशे से दूर रहकर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। मुख्यातिथि ने कहा कि शिक्षा विभाग बच्चों के लिए नवीनतम शिक्षा उपलब्ध करवाने में हर संभव प्रयास कर रहा है। इसके बाद मेधावी बच्चों को मुख्यातिथि ने पुरस्कार और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर एसएमसी प्रधान अशोक कालिया, व्यापार मंडल प्रधान बब्बी शर्मा, बिझड़ी पंचायत प्रधान मीना कुमारी, संजीव कुमार, दिनेश पटियाल, कुंता देवी, बीआरसी विजय हीर, बीईईओ राजकुमार इत्यादि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें