फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नववर्ष पर पुलिस ने पकड़ी शराब की 65 बोतलें

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला पुलिस ने विभिन्न थानों के तहत गश्त और रूटीन जांच के दौरान छह विभन्न मामलों में अवैध शराब की 65 बोतलें बरामद की हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पहले मामले में थाना हमीरपुर की उपनिरीक्षक पूजा थाने के अन्य कर्मचारियों के साथ गश्त करते हुए मंगलवार शाम करीब पुंग खड्ड के पास पहुंची तो सूचना के आधार पर गोपी चंद निवासी दरोगन की किराना दुकान से 24 बोतलें देसी शराब बरामद की गईं।
विज्ञापन

दूसरे मामले में पुलिस चौकी अवाहदेवी के प्रभारी ने पंजोत बाजार से रत्न चंद निवासी छौं, टौणी देवी की चाय दुकान से 6 बोतलें देसी शराब, तीसरे मामले में सदर थाने के तहत दुलेहड़ा में रोशन लाल निवासी दुलहेड़ा के बैग से 9 बोतलें देसी शराब, चौथे मामले में थाना सदर के तहत भिड़ा के पास जसवीर सिंह निवासी बदायूं उत्तर प्रदेश से 9 बोतलें देसी शराब, पांचवें मामले में थाना सदर के तहत कलंझडी बाजार के पास तिलक राज निवासी गांव कलंझडी की दुकान चिकन कार्नर से 7 बोतलें देसी और अंग्रेजी शराब बिना परमिट या लाइसेंस के बरामद की गईं। वहीं छठे मामले में पुलिस चौकी टौणी देवी के प्रभारी ज्ञान चंद ने गांव झनिक्कर के पास राधेश्याम निवासी झनिक्कर के बैग से 9 बोतलें अवैध देसी शराब बरामद की। पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा का कहना है कि सभी मामले दर्ज कर लिए हैं। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें