फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोट-लांगसां में नववर्ष पर गौशाला जल कर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
अवाहदेवी (हमीरपुर)। पुलिस चौकी अवाहदेवी के तहत ग्राम पंचायत कोट-लांगसा के कोट गांव में अचानक आग लगने से एक दो मंजिला स्लेटपोश गोशाला का कमरा जल कर राख हो गया है। इस अग्निकांड में परिजनों का हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। पंचायत प्रतिनिधि ने इस बारे में पुलिस और पटवारी को भी सूचित कर दिया है। अजय कुमार पुत्र दीप चंद गांव कोट की गोशाला मंगलवार को देर शाम आग की भेंट चढ़ गई।
विज्ञापन

आग लगने के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चला है, लेकिन अटकलें लगाई जा रही हैं कि गोशाला से कुछ गज की दूरी पर जलाए जा रहे कूड़े से हवा के साथ कोई चिंगारी गोशाला के अंदर रखे सूखे घास में पड़ गई। इससे गोशाला में आग गई। लोगों ने जब गोशाला से धुआं उठता दिखा तो वह घटना स्थल पर एकत्रित हो गए और आग पर काबू पाया लेकिन, तब तक गोशाला में रखा चारा और इमारती लकड़ी सब जल कर राख हो गया। इस संबंध में पंचायत प्रधान गुरबख्श सिंह का कहना है कि उन्होंने स्वयं घटना स्थल पर जाकर नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पुलिस और पटवारी को भी इस बारे में सूचित कर दिया गया है। इस संबंध में पुलिस चौकी अवाहदेवी के प्रभारी बांकू राम ने कहा कि उन्हें इसकी सूचना मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें