नादौन (हमीरपुर)। मटौर-शिमला फोरलेन के नए सर्वे के बारे में नादौन नगर पंचायत के वार्ड-1, 6 और 7 के लोगों ने समर्थन में अपना लिखित पत्र नेशनल हाईवे अथारिटी ऑफ इंडिया के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को सौंपा है। इस फोरलेन सर्वे के बाद क्षेत्र के लोग दो धड़ों में बंट गए हैं। इनमें से एक धड़ा इसके विरोध में हैं, जबकि समर्थन वाले धड़े ने प्रोजेक्ट डायरेक्टर को समर्थन पत्र सौंप दिया है।
लोगों में किशोरी लाल, योगेंद्र कुमार, सुशील कुमार, तरुण कुमार, अनीता कुमारी, नूतन कुमारी, राज कुमार, रजनी देवी, जयकरण, रंजना कुमारी, देव स्वरूप, अश्वनी कुमार, संजय शर्मा, शुभम कुमार, विजय कुमार, अजय कुमार, मोनिका संजीव कुमार, राजेश कुमार, मनोज कुमार, अश्वनी, शैलजा कुमारी, देव राज, नीता कुमारी, प्रदीप कुमार, रोशन लाल, सुरेंद्र कुमार, गायत्री देवी, गिरधारी लाल, राजीव कुमार, लाल चंद, सुरेंद्र प्रकाश, रेशमा देवी, देवा राणी, सुनील कुमार, उत्तम सिंह, सुदेश कुमारी, रिक्की चौधरी, कुलदीप कुमार सहित करीब 135 लोगों का कहना है कि फोरलेन का जो शहर के वार्ड-1, 6 और 7 से होते हुए नया सर्वे हुआ है, इसमें उन्हें किसी प्रकार की कोई आपत्ति नहीं है। यदि इस क्षेत्र से फोरलेन निकलता है तो यहां के लोगों को जहां रास्ते नहीं थे वहां बड़ी सड़क निकल जाएगी। जिससे नादौन शहर के पिछड़े क्षेत्र का उत्थान होगा और स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे। इस पिछड़े क्षेत्र के लोगों को सरकार की ओर से इससे बढ़िया और कोई सुविधा नहीं मिल सकती है। लोगों का कहना है कि फोरलेन के बारे में वह डायरेक्टर से हमीरपुर कार्यालय में मिले हैं और अपना समर्थन पत्र सौंपा है। उधर, फोरलेन के प्रोजेक्ट डायरेक्टर योगेश राउत ने कहा कि सोसायटी के हित में ही कार्य किया जाएगा।