फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सार्वजनिक छुट्टी को देख रातों रात खोल दिया टौणी देवी में ठेका

विज्ञापन
विज्ञापन
टौणीदेवी (हमीरपुर)। शनिवार और रविवार को दो दिन के सार्वजनिक अवकाश का अनुचित फायदा उठाते हुए तहसील मुख्यालय टौणी देवी में शुक्रवार को रातोंरात टीननुमा शेड में शराब का ठेका खोल दिया गया। प्रशासन की आदेशों को ठेंगा दिखाते हुए यह शराब का ठेका चालू हो गया। सुबह देखा तो बीडीओ परिसर के पास शराब की दुकान बिक्री के लिए सजी हुई थी। इससे लगता है कि आबकारी विभाग और ठेकेदार को जिला प्रशासन के आदेशों की कोई परवाह नहीं है। प्रशासन ने पहले ही यहां पर ठेका चलाने की अनुमति रद्द कर दी है। गुस्साए ग्रामीणों ने फिर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

इससे पूर्व भी टौणी देवी में ठेका स्थल को लेकर काफी दिनों से विरोध चल रहा था तथा यहां पर ग्रामीण आंदोलन भी कर चुके हैं। सरकार और प्रशासन ने इस विवादित क्षेत्र में ठेका खोलने के लिए मनाही की है। प्रशासन के साथ बैठक में इस क्षेत्र में ठेका न खोलने की सहमति बनी थी तथा कुछ लोगों ने दूसरे स्थल पर ठेके को स्थान देने का बात कहीं थी लेकिन, पुराने क्षेत्र में ही इसे फिर खोलने का प्रयास किया गया। बीते शुक्रवार की रात को खंड विकास कार्यालय के पास फिर टीननुमा शेड में ठेका खोल दिया गया। शनिवार सुबह लोगों ने देखा तो शराब की बिक्री शुरू हो गई थी। जिससे हर कोई हैरान रह गया। बीडीओ परिसर का मुख्य गेट बंद होने के कारण खेतों से होकर शराब ठेके तक पहुंचाई गई है। दो दिन का सरकारी अवकाश होने के कारण ठेके को खोल दिया गया। वहीं, उपायुक्त राज्य आबकारी विभाग हमीरपुर कुलभूषण गौतम ने बार-बार प्रयास के बावजूद फोन नहीं उठाया। उधर, एसडीएम हमीरपुर शिल्पी बेक्टा ने कहा कि उन्हें ठेका खोलने की जानकारी नहीं है। टौणी देवी में ठेके को न खोलने के आदेश पहले ही दिए जा चुके हैं तथा इस तरह से अवहेलना नहीं की जा सकती। टौणी देवी में ठेके को नहीं खोला जा सकता। उन्होंने कहा कि पुलिस व आबकारी विभाग को इसे बंद करने के लिए जरूरी निर्देश जारी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें