भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत पड़ती कराह सड़क पर एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार के पलटने से इसमें सवार दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं। गाड़ी का काफी नुकसान हुआ है। गाड़ी की छत और शीशे टूट चुके हैं। गाड़ी को क्रेन की मदद से निकाल सीधा किया गया। ग्रामीणों में चंदू, रमेश, पानो देवी, मुंशी, शिव राम आदि का कहना है कि इस सड़क की हालत काफी खस्ता है। सड़क पर गड्ढे पड़े हुए हैं। जिस जगह हादसा हुआ है वहां पर इससे पहले कई हादसे होने से बचे हैं। सड़क सिकुड़ गई है और एक तरफ टूट गई है। इससे वाहन चालक धोखा खा जाते हैं। गनीमत रही कि गाड़ी ने एक ही पलटा मारा नहीं तो गाड़ी में सवार दोनों के साथ अनहोनी घट सकती थी। इस संबंध में करहा पंचायत प्रधान विपिन अग्निहोत्री ने कहा कि चमनेड़ के व्यक्ति की गाड़ी पलटी है। गाड़ी में दो व्यक्ति सवार थे। दोनों को मामूली चोटें आई हैं।