फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलौणी गलोड़ संपर्क मार्ग 15 दिन रहेगा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
सलौणी (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के अंतर्गत सलौणी गलोड़ संपर्क मार्ग 15 दिन बंद रहेगा। सलौणी बाजार में डाकघर के पास 200 मीटर सड़क पर पेबर टाइलें लगाने का कार्य शुरू हुआ है। इस कारण यह सड़क बंद रहेगी। सलौणी पहुंचने के लिए वाहन चालकों को वाया ब्याड़ होकर 10 किलोमीटर अतिरिक्त सफर तय करना पड़ेगा।
विज्ञापन

सलौणी गलोड़ संपर्क मार्ग पर सोमवार को पेबर टाइलें लगाने का कार्य शुरू हुआ है। 200 मीटर एरिया में यह पेबर टाइलें लगाई जाएंगी। इससे पहले भी यह मार्ग पेबर टाइलें लगाने के कारण 15 दिन बंद रहा था। स्थानीय बाजार से लेकर डाकघर तक पेबर टाइलें लगाई गई थीं। लोक निर्माण विभाग बड़सर के सहायक अभियंता अनिल शर्मा ने कहा कि सड़क के 200 मीटर एरिया में पेबर टाइलें लगाई जाएंगी। इस कारण यह मार्ग 15 दिन बंद रहेगा। उन्होंने कहा कि कार्य को जल्द पूरा करवाने का प्रयास किया जाएगा। ताकि लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें