फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिझड़ी क्षेत्र में अवैध खनन माफिया सक्रिय

विज्ञापन
pic - फोटो : amarujala
विज्ञापन
बिझड़ी(हमीरपुर)। अवैध खनन माफिया इन दिनों बेखौफ होकर शुक्रखड्ड से रेत, बजरी व पत्थर निकाल कर खूब चांदी कूट रहा है। खनन माफिया कायदे कानूनो को ठेंगा दिखाते हुए रात दिन अवैध खनन कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना खनन की वजह से पेयजल योजनाएं बहुत प्रभावित हो रही हैं। इसके अलावा खनन माफिया शुक्रखड्ड में झोरघाट मंदिर से 200 मीटर की दूरी पर सठवीं गांव के रास्ते में तोड़े हुए पत्थरों के डैंप लगा रखे हैं, परंतु विभाग इन पर कार्रवाई नहीं कर रहा है। अवैध खनन भारी मात्रा में होने से जल स्तर काफी घट गया है। जिससे पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि खड्डों के किनारे अवैध खनन माफियों द्वारा कई ढेर लगा रखे हैं। जिन्हें वह मनमाने दामों पर बेच रहे है। सुबह चार बजे के करीब ट्रैक्टर खड्डों की ओर रवाना हो जाते हैं। जब तक सुबह होती है तब तक खनन माफिया अपना काम पूरा कर चुके होते है। लोगों ने अवैध खनन करने वाले लोगों पर शिकंजा कसने की मांग की है। इस संदर्भ में एसडीएम बड़सर धनवीर ठाकुर का कहना है कि इस तरह की कोई शिकायत नहीं आई है। अगर शिकायत आती है तो खनन विभाग अधिकारियों को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें