फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे जमा करने का झांसा देकर खाते से निकाले 70 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
भोटा (हमीरपुर)। नगर पंचायत भोटा में वार्ड नंबर चार निवासी एक युवक को शातिर ने ठगी का शिकार बनाया है। बीस हजार रुपये जमा करने का झांसा देकर आरोपी ने युवक केे खाते से 70 हजार रुपये निकाल लिए हैं। पीड़ित के पिता जलशक्ति विभाग के कर्मचारी हैं और उन्होंने बेटे से हुई ठगी के संबंध में मामला पुलिस में दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि उसे एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले शातिर ने कहा कि वह उसके बुआ के बेटे का दोस्त है और वह अपने दोस्त को 20 हजार रुपये देना चाहता है। लेकिन उसके खाते में पैसे ट्रांसफर नहीं हो रहे हैं। शातिर ने पीड़ित को चंगुल में फंसाकर खाता नंबर मांगा और 20 हजार रुपये जमा करने की बात कही। पीड़ित 22 वर्षीय युवक अंकित शर्मा ने आरोपी को खाता नंबर दे दिया।
उसके बाद उसने ओटीपी नंबर बताने को कहा। युवक ने ओटीपी नंबर बता दिया और कुछ समय बाद उसे संदेश के जरिये पता चला कि खाते से 70 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। पीड़ित ने शिकायत भोटा पुलिस चौकी में दर्ज करवा दी है। भोटा पुलिस सहायता कक्ष के प्रभारी अजैब सिंह का कहना है कि व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई है और पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें