फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: 155 परीक्षा केंद्रों में 6,391 विद्यार्थियों ने दी अंग्रेजी विषय की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा हॉल में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हुई परीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिलेभर के 155 परीक्षा केंद्रों में शुक्रवार को बारहवीं कक्षा के 6,391 विद्यार्थियों ने अंग्रेजी विषय की परीक्षा दी। परीक्षा का आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुआ। परीक्षा के लिए विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ परीक्षा केंद्रों में सुबह आठ बजे ही पहुंच गए थे। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से विद्यार्थियों को परीक्षा हॉल में पहुंचने के लिए 8:45 तक का समय दिया गया था ताकि विद्यार्थी आराम से परीक्षा दे सकें ।
विज्ञापन

फ्लाइंग स्क्वायड ने स्कूलों का निरीक्षण किया और परीक्षा केंद्रों में परीक्षा स्थलों में व्यवस्थाओं की जांच की। उच्चतर शिक्षा विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक अनिल कौशल ने कहा कि जिले के 155 परीक्षा केंद्रों में शुक्रवार को बारहवीं कक्षा के 6,391 विद्यार्थियों ने अंग्रेजी विषय की परीक्षा दी। परीक्षा के दौरान स्कूलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान किसी भी परीक्षा केंद्र में नकल करते हुए कोई भी विद्यार्थी नहीं पाया गया। परीक्षा का आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें