फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पीलिया की चपेट में आने लगे जिला के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। गर्मियों का मौसम शुरू होते ही डायरिया के साथ-साथ लोग पीलिया रोग की चपेट में आने लगे हैं। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में बीते सप्ताह कुल तीन मरीज काला पीलिया पॉजीटिव निकले हैं। गर्मियों में खानपान का ध्यान न रखने और गर्मी होने के कारण लोग पीलिया की चपेट में आते हैं। वहीं वर्तमान में डायरिया के भी करीब एक से डेढ़ दर्जन मरीज अस्पताल में उपचार को पहुंच रहे हैं। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में बीते सप्ताह उपचार को आए दो पुरुषों और एक महिला की जब चिकित्सकों ने जांच की तो यह तीनों काला पीलिया से पीड़ित पाए गए।
विज्ञापन

चिकित्सकों के अनुसार गर्मियों में अनुचित खानपान से पीलिया होने का सबसे ज्यादा खतरा रहता है। पीलिया से पीड़ित व्यक्ति की त्वचा व आंखें पीली पड़ना शुरू हो जाती है, वहीं व्यक्ति का मूत्र भी अत्यधिक पीला हो जाता है। इसके साथ-साथ पीलिया से पीड़ित व्यक्ति को कमजोरी, सिरदर्द, जी मिचलाना, भूख न लगना आदि लक्षण पाए जाते हैं। चिकित्सकों ने लक्षण दिखने पर झाड़ फूंक करवाने की बजाय सीधा डाक्टरों को दिखाने का आग्रह किया है। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के मेडिकल विशेषज्ञ डॉ. बवेश बरवाल ने कहा कि गर्मियों में डायरिया के साथ-साथ एक सप्ताह में काला पीलिया के भी तीन मरीज आए हैं। जिन्हें उपचार दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हैपेटाइट्स ए अनुचित खान पान और हैपेटाइट्स बी और सी संक्रमित खून के संपर्क में आने से फैलता है। उन्होंने कहा कि यदि किसी को लक्षण दिखते हैं तो तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए।
विज्ञापन

लक्षण
त्वचा व आंखें पीली पड़ना, मूत्र पीला होना, कमजोरी, सिरदर्द, जी मिचलाना, भूख न लगना आदि।
पीलिया से बचाव
बाहर का खाना न खाएं, ताजा और उबला हुआ खाने को प्राथमिकता दें, लक्षण दिखने पर चिकित्सक को दिखाएं, झाड़ फूंक से बचें, सीधा डाक्टर को दिखाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें