फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुजानपुर से दिल्ली रात्रि बस सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। देश की राजधानी दिल्ली जाने वाले लोगों के लिए परिवहन निगम ने सुजानपुर से नई बस सेवा शुरू की है। बस सुविधा लेने के लिए अब यात्रियों को रात्रि 9:30 बजे बस स्टैंड सुजानपुर पहुंचना होगा। दिल्ली के लिए रवाना होने वाली यह बस सुजानपुर बस स्टैंड से पौने दस बजे रात को प्रस्थान करेगी। बैजनाथ डीपो की यह नई बस रोजाना बीड़ से दिल्ली रूट पर शुरू हो गई है।
विज्ञापन

निगम के उड़नदस्ता प्रभारी जितेंद्र पाल ने बताया कि हिमाचल पथ परिवहन निगम बैजनाथ डिपो की बीड़ से दिल्ली बस सुविधा शुरू हुई है। जो रोजाना बीड़ बैजनाथ से शाम 6:30 बजे चलेगी और सुजानपुर बस स्टैंड पर रात्रि 9:30 पहुंचेगी। वहीं यहां पर सवारियां लेने के बाद 9:45 पर आगामी सफर के लिए प्रस्थान करेगी। बस सुजानपुर से वाया जीहन और बड़ा होकर नादौन पहुंचेगी और उसके बाद दिल्ली के लिए रवाना होगी। रात्रि समय में शुरू की गई यह बस सेवा लोगों के साथ विशेष रूप से व्यापारी वर्ग के लिए फायदेमंद होगी। सुजानपुर के व्यापारी इस बस सुविधा को रात्रि घर पर भोजन करने के बाद ले सकेंगे और अब उन्हें बस स्टैंड पर खड़े होकर बसों का इंतजार करना नहीं पड़ेगा। उड़नदस्ता प्रभारी जितेंद्र पाल ने लोगों से आह्वान किया कि निगम की इस बस सुविधा का लाभ उठाएं और बस कामयाब हो, इसके लिए इसका प्रचार भी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें