फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैथ्स ओलंपियाड 37 छात्रों ने प्राप्त किए पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकासनगर में वीरवार को कक्षा दूसरी से बारहवीं तक के नेशनल मैथ्स ओलंपियाड के परिणाम घोषित किए गए। इस क्रम में तीन छात्रों ने मेडल ऑफ डिस्टिंक्शन, 11 छात्रों ने स्वर्ण, 12 ने रजत और 11 ने कांस्य पदक हासिल किए। मेडल ऑफ डिस्टिंक्शन प्राप्त करने वाले छात्रों में कक्षा पांचवीं से आत्मज शर्मा, कक्षा नवमी से अदिति सिंह चौहान और कक्षा बारहवीं से अविश्रांत शर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन

वहीं, स्वर्ण पदक कात्यायनी, शाद आलम, पलक ठाकुर, ईशान शर्मा, प्रियांशी, अच्युत कृष्णा, अदम्य ठाकुर, अर्णव चोपड़ा, रॉबिन कानूनगो, रजत पॉल और अनन्या गुलेरिया ने प्राप्त किया। रजत पदक हासिल करने वाले छात्रों में अक्षय शर्मा, आरव शर्मा, विशेष डढवालिया, अध्ययन शर्मा, अराध्या शर्मा, एस शशांक, सुधांशु शर्मा, अनामिका शर्मा, शैवि, सुप्रज्ञ ठाकुर और आध्या शामिल रहे। कांस्य पदक प्राप्त करने वालों में रिजुल वर्मा, प्रणव शर्मा, शिवेन शर्मा, कार्तिकेय शर्मा, आदित्य ठाकुर, राहुल, भरत शर्मा, संचिता शर्मा, रशिका और संयम पुरी शामिल रहे। प्रधानाचार्य नैना लखनपाल ने सभी छात्रों को पदक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए तथा विजेताओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें