फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुर्वेदिक अस्पताल बड़सर में पंचकर्म की सुविधा नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। आयुर्वेदिक अस्पताल बड़सर में पंचकर्मा की सुविधा नहीं है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। विभाग से मांग करने के बाद भी अस्पताल में पंचकर्मा पद्धति शुरू नहीं हो पाई है। क्षेत्र के लोगों ने प्रदेश सरकार से अस्पताल में इस पद्धति को शुरू करने की गुहार लगाई है। आयुर्वेदिक अस्पताल बड़सर में कई सालों से पंचकर्मा पद्धति को शुरू करने की मांग की जा रही है लेकिन, अभी तक यह मांग पूरी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

बलयाह पंचायत की प्रधान वीना देवी, बड़सर पंचायत के प्रधान सेवा सिंह, बणी पंचायत के प्रधान रमेश कुमार, पवन कुमार, विजय कुमार, राकेश आदि ने कहा कि अस्पताल में रोजाना काफी संख्या में लोग इलाज करवाने के लिए पहुंचते हैं लेकिन, यहां पंचकर्मा की सुविधा नहीं है। उन्होंने प्रदेश सरकार से अस्पताल में पंचकर्मा पद्धति शुरू करने की मांग उठाई है। इसके साथ लोगों ने अस्पताल का दर्जा बढ़ाकर 10 बेड का करने की भी मांग उठाई है। इस संबंध में उपमंडल आयुर्वेदिक अधिकारी नरेश कुमार का कहना है कि इस अस्पताल में पंचकर्मा पद्धति को शुरू करने की मांग ग्रामीणों ने उठाई है। इस बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें