फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैड़ में तेंदुए का आतंक, पालतू कुते और बकरे को बनाया शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
गलोड़ (हमीरपुर)। तहसील गलोड़ की मैड़ पंचायत के नारायण द ताल गांव में तेंदुए ने पालतू कुत्ते और बकरे को शिकार बना लिया है। वहीं, तेंदुए ने एक अन्य कुत्ते को घायल कर दिया है। तेंदुए के इस हमले से ग्रामीण सहमे हुए हैं। ग्रामीण शाम ढलते ही घरों में दुबकने को मजबूर हैं। लोगों ने वन विभाग से गांव में पिंजरा लगाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

नारायण दा ताल गांव में शनिवार शाम को तेंदुए ने पालतू कुत्ते और बकरे को अपना शिकार बना लिया है। ग्रामीण विशाल लखनपाल ने कहा कि शाम को तेंदुआ घर की दीवार फांदकर अंदर आया और उसके दो कुत्तों में से एक को घायल किया और दूसरे कुत्ते को उठा कर ले गया। विशाल ने कहा कि वह लिबरा प्रजाति के कुत्ते चेन्नई से लाया था। वहीं, किशोरी लाल ने बताया कि तेंदुए ने उसके बकरे को भी अपना शिकार बनाया है। क्षेत्र में तेंदुए के लगातार हमलों से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। ग्रामीणों में शशि कुमार शर्मा, विशाल लखनपाल, मोनिका लखनपाल, कमला लखनपाल, अरविंद लखनपाल, तेज नाथ, विनोद लखनपाल, लीला देवी आदि ने वन विभाग से गुहार लगाई है कि शीघ्र अति शीघ्र तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाया जाए ताकि, इससे अधिक नुकसान न हो। उधर, वन्य जीव विभाग के डीएफओ कृष्ण कुमार का कहना है कि विभाग को इस बारे में कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर ऐसा हुआ तो कर्मचारी को गांव में भेजकर स्थिति का जायजा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें