फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पल्लवी हाई स्कूल की स्वच्छता और सुंदरता पर टीम कायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हमीरपुर। नादौन विकास खंड की पंचायतों की स्वच्छता को जांचने का कार्य तेज हो गया है। मैड़ पंचायत के पल्लवी गांव स्थित राजकीय उच्च पाठशाला की सुंदरता व स्वच्छता पर टीम का हर सदस्य कायल हो गया। शायद ही ऐसा अनूठा स्वच्छ स्कूल कोई और हो। इसकी एक और विशेषता यह है कि इस गांव का कोई बच्चा निजी स्कूल में शिक्षा ग्रहण नहीं करता। जिससे इस स्कूल के मायने और अधिक बढ़ जाते हैं।
विज्ञापन

बमसन खंड से छह सदस्यों की टीम ने पंचायतों में पहुंचकर ओडीएफ घोषित पंचायतों का वेरिफिकेशन किया और इन पंचायतों में शौचालय से लेकर आंगनबाड़ी केंद्रों तक का निरीक्षण भी किया। यह टीम अपनी रिपोर्ट डीआरडीए को सौंपेगी। जहां से यह पता चल सकेगा कि कौन सी पंचायतों में अभी स्वच्छता की कमी है या शौचालयों का निर्माण नहीं हुआ है। उसके बाद उन पंचायतों को कड़े दिशा-निर्देश भी जारी होंगे। छह सदस्यों की टीम में टीम लीडर खंड के एसईबीपीओ किशोरी लाल जसवाल के साथ शिक्षा विभाग से अशोक गुप्ता, स्वास्थ्य विभाग से विजय कुमार, सीडीपीओ विभाग से राकेश शर्मा, महिला मंडल झंबर की प्रधान अंजना व पत्रकार रविंद्र ठाकुर शामिल हैं। टीम के सदस्य नादौन विकास खंड की कई पंचायतों का दौरा कर वहां का निरीक्षण कर रहे हैं। जिनमें गलोड़ खास, हडेटा, उट्टप, गोइस, मैड, फाहल, लहड़ा, सरेड़ी, गाहली शामिल हैं। इस दौरान यहां आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों व घरों का निरीक्षण हुआ। टीम लीडर किशोरी लाल जसवाल ने बताया कि नौ पंचायतों में ओडीएफ वेरिफिकेशन किया जा रहा है। सभी पंचायतों की रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को सौंप दी जाएगी। केंद्र सरकार के नए निर्देशों के तहत पंचायतों का वेरिफिकेशन कार्य शुरू हुआ है। विकास खंड की अन्य पंचायतों का निरीक्षण बमसन खंड की अन्य टीमें कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें