हमीरपुर। पूर्व सैनिक कल्याण समिति की बैठक कर्नल एसएस गुप्ता की अध्यक्षता में शुक्रवार को पूर्व सैनिक कल्याण सभागार हमीरपुर में हुई। बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर पूर्व सैनिकों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि जब वह फौज में थे तो उनकी जमीन का बंदोबस्त किया गया था, लेकिन यह बंदोबस्त गलत किया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि वह इसके लिए कड़ा संज्ञान लें ताकि पूर्व सैनिकों के साथ न्याय हो सके। इसके साथ उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग उठाई कि पूर्व सैनिकों की समस्या का हल ढूंढा जाए।
इस मौके पर गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वन रैंक, वन पेंशन की घोषणा कर दी है, लेकिन यह पेंशन पूरी तरह से नहीं मिल रही है। वन रैंक, वन पेंशन में कई त्रुटियां हैं। इससे पूर्व सैनिकों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। मांगों को मनवाने के लिए पूर्व सैनिकों ने कई बार धरना प्रदर्शन किए लेकिन सरकार इस संदर्भ में अभी तक कोई कदम नहीं उठा पाई है। उन्होंने मांग उठाई कि जल्द पूर्व सैनिकों की समस्याओं का हल किया जाए। बैठक में मेजर रघुवीर सिंह, कैप्टन मिन्हास, कैप्टन शिव कुमार, शेर सिंह, अमर चंद, पूर्ण चंद, कश्मीर सिंह, दलीप सिंह, धनी राम, प्रेम चंद, नंद किशोर, हेमराज, राज कुमार आदि उपस्थित रहे।