धनेटा (हमीरपुर)। राजकीय कन्या उच्च पाठशाला धनेटा में बुधवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इसमें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि ने द्वीप प्रज्वलित कर किया।
मुख्याध्यापक अश्वनी गौतम और स्कूल स्टाफ सदस्यों ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। समारोह में मुख्याध्यापक ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इसमें बच्चों ने देश भक्ति गीत ऐ तिरंगे तुझे झुकने नहीं देंगे, प्रेम रत्न धन पाओ, सानू ता ऐसा माही और पहाड़ी नाटी प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यातिथि ने स्कूल की मेधावी छात्राओं रेणुका, तन्नवी, कनिष्का, पलक, शिखा, ईशिता, पलक, शालिनी, रितिका और अदिति आदि को सम्मानित किया। इस मौके पर राजकुमार, हरिचंद्र, जगदीश शर्मा और जसवंत सिंह आदि उपस्थित रहे।