फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों में लेखन कौशल बढ़ाने के लिए स्कूलों को निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलाभर के सरकारी स्कूलों को बच्चों में लेखन कौशल बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी कर दिए हैं। जिला हमीरपुर के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी लेखन कौशल में पीछे हैं। बच्चों में इस कला को बढ़ाने के लिए अध्यापकों को मेहनत से कार्य करना होगा। शिक्षा विभाग की निरीक्षण टीम ने जिला भर के स्कूलों का निरीक्षण कर बच्चों में लेखन कौशल को जाना लेकिन, निरीक्षण में पाया गया कि लेखन कौशल में अभी बच्चे पीछे हैं।
विज्ञापन

बच्चों में लेखन कौशल को जानने के लिए शिक्षा विभाग की निरीक्षण टीम समय-समय स्कूलों का निरीक्षण करती है। टीम के अधिकारियों ने अध्यापकों को बच्चों में लेखन कौशल बढ़ाने के लिए कहा है। हालांकि, जिले के कुछ स्कूलों में बच्चों में लेखन कौशल को बढ़ाने के लिए कार्य शुरू कर दिया गया है। बच्चों को स्पेशल कॉपी या डायरियां लगाई जा रही हैं ताकि, बच्चों में ज्यादा लिखने की क्षमता पैदा हो। इस संदर्भ में शिक्षा विभाग के निरीक्षण विंग हमीरपुर के उपनिदेशक अजय पटियाल ने कहा कि स्कूलों में किए निरीक्षण के दौरान पाया गया कि बच्चों में लेखन कौशल पूरी तरह से विकसित नहीं है। उन्होंने कहा कि बच्चों में लेखन कौशल को बढ़ाने के लिए अध्यापकों को दिशा निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें