डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। राष्ट्रीय उच्च मार्ग-103 पर कैहडरू गांव के राईं खड्ड पुल पर जीप और ट्रक की टक्कर से एनएच पर एक घंटा यातायात बाधित रहा। जीप और ट्रक की टक्कर होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची सदर पुलिस नेे यातायात को बहाल करवाया। आपसी समझौते के कारण पुलिस में मामला दर्ज नहीं हुआ है। लेकिन, जाम लगने से यात्रियों, वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ी।
रविवार सुबह करीब 6:30 बजे हमीरपुर से भोटा की ओर जा रही जीप और भोटा से हमीरपुर की ओ जा रहे ट्रक की राईं खड्ड पुल के बीचों बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। इस टक्कर से कोई घायल तो नहीं हुआ लेकिन, वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। इस टक्कर से करीब एक घंटा यातायात पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग गईं। लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए देरी हुई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने यातायात को बहाल करवाया। हालांकि जब तक पुलिस पहुंची तब तक दोनों वाहन चालकों में समझौता हो चुका था। पुलिस में मामला दर्ज नहीं हुआ। इस संबंध में कार्यकारी थाना प्रभारी हमीरपुर बलदेव सिंह ने कहा कि मामला दर्ज नहीं हुआ है।