फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ूनियन ने पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करने की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। प्रदेश बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन की बैठक शुक्रवार को प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह खरवाड़ा की अध्यक्षता में नादौन में हुई। इसमें नई पेंशन स्कीम को रद्द करने और पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करने की मांग की गई। बैठक में नई पेंशन स्कीम के विरोध में सांसद के आवास के बाहर 28 अक्तूबर को होने वाले धरने का समर्थन किया गया और निर्णय लिया गया कि नई पेंशन स्कीम से संबंधित सभी बिजली कर्मचारी भी इस आंदोलन में शामिल होंगे।
विज्ञापन

बैठक में आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए राज्य सरकार से स्थायी नीति बनाने और भविष्य के लिए आउटसोर्स प्रथा को बंद करने की मांग की गई। आउटसोर्स की जगह मस्टर रोल प्रथा शुरू करने की मांग की गई ताकि, कर्मचारियों को कम से कम सरकार की ओर से निर्धारित न्यूनतम मजदूरी प्राप्त हो सके और कर्मचारियों का शोषण न हो सके। यूनियन ने बोर्ड प्रबंधकों से पीवीसी वायर, सिंगल फेस एनर्जी मीटर, फ्यूज वायर, ब्लैक टेप आदि सामान मुहैया करवाए जाने की भी मांग की है। बैठक में नादौन इकाई के प्रधान विपन कुमार शर्मा, सचिव पंकज परमार और अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें