फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी चाहिए तो 17 को आएं हमीरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में निजी कंपनी अलकेम लेबोरेटरी बद्दी ट्रेनी एसडीपी के 10 पद और ट्रेनी टेक्निकल एसोसिएट के 10 पदों के लिए 17 अगस्त को साक्षात्कार लेगी। इन पदों के लिए आईटीआई इलेक्ट्रॉनिक्स, फीटर, इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल युवा भाग ले सकते हैं। इनकी आयु 20 से 23 वर्ष होनी चाहिए। वहीं डी फॉर्मा आवेदक भी इनके लिए आवेदन कर सकते हैं। जिनकी आयु 20 से 25 वर्ष होनी चाहिए।
विज्ञापन

साक्षात्कार जिला रोजगार कार्यालय में 17 अगस्त को सुबह 10 बजे लिए जाएंगे। इच्छुक युवक और युवतियां अपने साथ दो पासपोर्ट फोटो, हिमाचली स्थायी निवासी प्रमाणपत्र और सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। कंपनी के चयनित ट्रेनी एसडीपी उम्मीदवार को 13 हजार रुपये और ट्रेनी टेक्निकल एसोसिएट को 10 हजार रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी योगराज धीमान ने कहा कि अभ्यर्थी यदि निर्धारित योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह भी हिमाचली स्थायी निवासी प्रमाणपत्र और अपने मूल प्रमाणपत्रों सहित साक्षात्कार में भाग ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें