हमीरपुर। ट्रक ऑपरेटरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म हो जाने से जिला हमीरपुर में खाद्य वस्तुओं समेत अन्य सामान की सप्लाई सामान्य हो गई है। हड़ताल के कारण जिले की सब्जी मंडी में फलों की सप्लाई नहीं हो पा रही थी। इसके कारण कारोबारियों को मंदी की मार झेलनी पड़ रही थी।
इसके साथ फलों के दाम भी बढ़ गए थे। इसके कारण लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लेकिन, हड़ताल खत्म हो जाने से कारोबारियों ने राहत की सांस ली है। सेब, केला आदि फलों की सप्लाई सब्जी मंडी में पहुंचना शुरू हो गई है। कारोबारियों में अश्वनी, संजीव, संजू, अवतार, निक्कू, जोगिंद्र, सोमनाथ, राजू आदि का कहना है कि ट्रक ऑपरेटरों की हड़ताल खत्म होने जाने से फलों की सप्लाई दुकानों में पहुंच गई हैं। ट्रक ऑपरेटरों की हड़ताल के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस संबंध में एपीएमसी हमीरपुर अनिल चौहान का कहना है कि सब्जी मंडी में फलों की सप्लाई आना शुरू हो गई है।