फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा ने देखा पीएम मोदी का लाइव संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
टौणीदेवी (हमीरपुर)। सुजानपुर महिला मोर्चा ने वीरवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संवाद टेलीविजन पर देखा। पीएम मोदी स्वयं सहायता समूहों के साथ सीधी बात कर रहे थे। प्रधानमंत्री ने दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (डीएवाई-एनआरएलएम), डीडीयू-जीकेवाई तथा आरएसईटीआई के तहत कार्य कर रहे स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों के साथ नरेंद्र मोदी ऐप के जरिये संवाद किया।
विज्ञापन

वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुए इस संवाद का दूरदर्शन से सुबह साढ़े नौ बजे से सीधा प्रसारण किया गया एवं एनआईसी ने अपने नेटवर्क के माध्यम से इसे वेबकास्ट किया। सुजानपुर भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री अर्चना चौहान ने बताया कि महिला मोर्चा को खासतौर पर निर्देश हैं कि प्रदेश, जिला, मंडल स्तर पर एक टोली बनाएं, जो मोदी सरकार की योजनाओं की लाभार्थी महिलाओं से संपर्क करेगी। महिला मोर्चा की सभी इकाइयों को निर्देश दिया गया था कि वीरवार को हर गांव, पंचायत और शहर में निकाय स्तर पर महिलाओं की टोली पीएम का संबोधन सुने और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें