फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल के नजदीक तंबाकू पदार्थ बेचने वालों का सामान किया जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना हमीरपुर की प्रभारी डॉ. आकृति शर्मा ने शिक्षण संस्थानों के नजदीक तंबाकू पदार्थ बेचने वालों और यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर शिकंजा कसा है। उन्होंने शुक्रवार को माल रोड हमीरपुर पर दुकानों का टीम समेत औचक निरीक्षण किया और यातायात चेकिंग की। इस दौरान उन्होंने बाल स्कूल हमीरपुर के साथ लगती दुकानों में छापेमारी की। इस दौरान कुछेक दुकानों से पुलिस को प्रतिबंधित पदार्थ जैसे सिगरेट, तंबाकू और बीड़ी इत्यादि मिले। पुलिस ने संबंधित दुकानदारों के चालान कर तंबाकू पदार्थाें को जब्त कर लिया।
विज्ञापन

वहीं माल रोड हमीरपुर पर नाका लगाकर एसएचओ की अगुवाई में पुलिस की टीम ने यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले दर्जनों वाहन चालकों के चालान किए। इस दौरान पुलिस ने वन वे नियम को तोड़ने, हेलमेट का प्रयोग न करने और लाइसेंस न होने के दर्जनों चालान किए। एसएचओ डॉ. आकृति शर्मा का कहना है कि जिला में नशे का कारोबार करने वालों और यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें